अजय कुमार जीतू
कतरास । जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल कॉलेज व संस्थाओं व बिभिन कार्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगो ने योग किया। योग दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भैया /बहनों, आचार्य /दीदीजी, समिति सदस्य एवं अभिभावक बंधुओं द्वारा योगाभ्यास किया गयाlअतिथि के रुप में डॉक्टर नीलम टुडू द्वारा योग के गुणों को बताया गया कि योग हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैl योग गुरु मुकेश कुमार वर्मा द्वारा योग को संचालित किया गया।
यूथ फोर्स के प्रधान कार्यालय,श्यामडीह मोड़ में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने योग किया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। आज के भाग-दौड़ जीवन के दौर में स्वस्थ रहने के लिए योग करना जरूरी है। योग करने से शरीर में सकारात्मक उर्जा उत्पादन होती है।
भाजपा कतरास मंडल के द्वारा योग शिविर कतरास के सूर्य मंदिर प्रांगण नदी किनारे प्रांगण मैं बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर योग शिविर का शुभारंभ हुआ ।उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किए योग करने से लोग निरोग रहते हैं।
आदर्श मजदूर योग केन्द्र के तत्वावधान में रामकनाली योग-चिकित्सा केंद्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।योग प्रशिक्षक साधन महतो ने विभिन्न मुद्राओं में उपस्थित लोगों से योग करवाया और नियमित योग केंद्र में आने का आग्रह किया।सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में भी अंतरास्ट्रीय योग दिवस पर संस्थान के सभी पदाधिकारियों व शिक्षकों ने योग किया।
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बाँसकपुरिया स्थित पेमिया हृषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग किया व स्वास्थ्य समृद्धि के लिये संदेश दिए। उन्होंने कहा कि आज के भाग-दौड़ की जिंदगी में स्वास्थ्य के लिए योगा ही एक मात्र उपाय है , मनुष्य को स्वास्थ्य रहने के लिए कम से कम एक घण्टा योगा के लिए सुबह के समय निकालना चाहिए।
सिजुआ अतिथि गृह में एक योगा शिविर का कार्यक्रम रखा गया।महाप्रबंधक पी के दुबे तथा प्रज्वला महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती आशा दुबे ने योग शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।जिसमे सिजूआ क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
