धनबाद । जिले से होकर गुजरने वाली दिल्ली-कोलकाता हाईवे एनएच-2 पर मंगलवार की अहले सुबह स्कॉर्पियो और खड़े ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है। वही 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही स्कार्पियो सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसमें स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और स्कार्पियो पर सवार आधा दर्जन लोगों में तीन की मौत हो गई। घटना में श्यामसुंदर पुरा बर्दवान पश्चिम बंगाल निवासी राजेश दास (36 वर्ष) बसंती देवी (45 वर्ष) और एक अज्ञात की मौत हुई है। वही स्कॉर्पियो का नंबर WB 24R 3640 बताया जाता है।

घटना बरवाअड्डा थाना अंतर्गत लोहार बरवा मोड़ के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने हुई। घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क पर से हटाया और यातायात को सामान्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *