धनबाद । आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार की सुबह पूरा देश योगमय होगा। पीएम मोदी जहां कर्नाटक के मैसूर पैलेस में 19 योगासन किया, वहीं देशभर में विभिन्न संगठनों ने योग कार्यक्रमों का आयोजन किया है। झरिया के 4 नंबर काली मंदिर प्रांगण में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां भारी संख्या में आरएसएस व भाजपा के सदस्य पहुंचे योगासन किया ।
कोयलांचल धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम समेत कई स्थानों पर विश्व योग दिवस के अवसर के मौके पर योगासन किया जा रहा है। जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। जिला प्रशासन के तत्वाधान में रणधीर वर्मा स्टेडियम में मंगलवार की सुबह से ही भारी संख्या में लोग योग दिवस के अवसर पर योगासन करने पहुंचे। जहां उपायुक्त संदीप सिंह समेत जिले के कई वरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और नामचीन लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में 25 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ मिलकर योग कर रहे हैं। इस बार की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्साह है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ,हरिश जोशी, राज कुमार अग्रवाल, बलदेव पाण्डेय,शलैश सिंह, विष्णु त्रिपाठी, सत्यदेव सिंह, सुनील साव, राज माली,संजय वर्मा, शिबू अग्रवाल, अजय वर्मा, संतोष राज, अमित साव, राहुल सोनी, अमित चौहान, राजेश गोस्वामी, रामनाथ पाठक, पिंकु वर्मा, दुर्गा साव, चतुर्भुज सिंह, रामश्रैठ झा, परमेश्वर स्वर्णकार, राकेश तिवारी, थानेशवर गुप्ता इत्यादि ।
