सिंदरी । वाम जनवादी संघर्ष समिति, सिंदरी की ओर से बिरसा मैदान से जुलूस निकाल कर सूर्यदेव सिंह चौक शहरपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निपथ की योजना की घोषणा कर देश की सुरक्षा और नौजवानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। अग्निपथ योजना छलावा है ।अग्नीपथ योजना को मोदी सरकार जल्द रद्द करे, क्योंकि अग्नीपथ योजना से भारत के राष्ट्रीयहितों के लिए हानिकारक सावित होगा।

पेशेवर सशस्त्र बलों को 4 साल की अवधि के लिए ठेका पर सैनिकों की भर्ती करके नहीं चलाया जा सकता है। पेंशन के पैसे बचाने के लिए लागू की गई यह योजना हमारे पेशेवर ससस्त्र बलों की गुणवत्ता और दक्षता के साथ धोखा होगा। पिछले 2 साल से भारतीय सेना में कोई भर्ती नहीं हुई है सशस्त्र दलों में नियमित सैनिकों की भर्ती के बजाय ठीका पर सैनिकों की भर्ती की यह योजना उनके लिए 4 साल के बाद रोजगार की हर कोई संभावना नहीं छोड़ती।

हमारे युवाओं को नौकरी के न्यूनतम सुरक्षा के बिना ही सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तैयार रहने का आह्वान करना एक गंभीर अपराध है। देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र- युवाओं का विरोध इस योजना के खिलाफ गुस्से को दर्शाता है। यह योजना देश की सुरक्षा को कमजोर करने के साथ-साथ बेरोजगार नौजवानों के भविष्य को तबाह करने का दस्तावेज है, जिसका हम विरोध करते हैं। हम मांग करते हैं कि इस अग्नीपथ योजना को तत्काल समाप्त करते हुए ।

सशस्त्र बलों के नियमित भर्ती तुरंत की जाए तथा देश के अंदर सभी रिक्त पदों की बहाली तुरंत शुरू कर दिया जाए, ताकि नौजवानों की बेहतर भविष्य को सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम में बबलू महतो, सुरेश प्रसाद, विकास कुमार ठाकुर, गौतम प्रसाद, सहदेव सिंह, कृष्णा प्रसाद महतो, सागर मंडल, सुबल दास, राम राम लाल महतो, अनिल शर्मा, सूर्य कुमार सिंह, राम लायक राम, नयन दत्ता, विमल रवानी, किसुन्न मल्लिक, संजू वर्मा, देवाशीष पांडे, दसरथ ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *