रांची। धनबाद सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलें 15 जून 2024 तक बंद करने का आदेश मंगलवार को झारखंड सरकार की ओर से आ गया है। उक्त अवधि के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर खुलेंगी । इसका आदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने 11 जून, 2024 को जारी कर दिया। राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- केजी से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 15 जून, 2024 तक सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक संचालित किए जाने का आदेश निर्गत किया गया था। राज्य में भीषण गर्मी और तपिश के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उपरोक्त सभी कोटि के विद्यालयों में वर्ग- केजी से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 12 जून से 15 जून, 2024 तक के लिए बंद की जाती है। उक्त अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *