धनबाद । पश्चिम बंगाल के रानीगंज तारबंग्ला में स्थितबीते दिन अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर एक आभूषण दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसको देखते हुए झारखंड और बंगाल पुलिस अलर्ट मोड पर थी। सोमवार की शाम घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों और गिरिडीह पुलिस में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक का नाम विश्वजीत कुमार बताया जा रहा है। जिसे चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया है। घायल अपराधी बिहार के सिवान का रहने वाला है।
पश्चिम बंगाल के रानीगंज तारबंग्ला में स्थित बीते दिन अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर एक आभूषण दुकान मैं डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसको देखते हुए झारखंड और बंगाल पुलिस अलर्ट मोड पर थी।
सोमवार की शाम घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों और गिरिडीह पुलिस में मुठभेड़ हुई । जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताते चले कि आसनसोल के रानीगंज में सेनको ज्वेलरी शाॅप में आज दिनदहाड़े डाका डालकर फरार हो रहे अपराधी को गिरिडीह पुलिस ने धर दबोचा। अपराधी डाका डालने के बाद कार से भाग रहे थे की बंगाल पुलिस ने गिरिडीह पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद गिरिडीह पुलिस अलर्ट हो गई। तभी अपराधी तेज रफ्तार से गिरिडीह सीमा में घुसे। पुलिस को देखते ही अपराधी गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस को भी मामला समझते देर नहीं लगी और वह भी कार के पीछे लग गई। घटना की मुनेटरिंग खुद गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा कर रहे थे। अपराधी जैसे ही अपने पीछे पुलिस को देखी गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी। घंटों तक पुलिस और अपराधियों के बीच यह खेल चलता रहा। लेकिन गिरिडीह पुलिस ने अपराधी का पीछा नहीं छोड़ा और अंततः अपराधी को गिरिडीह पुलिस ने धर दबोचा।
मालूम हो कि रविवार को आसनसोल के रानीगंज में अपराधियों ने सेनको ज्वेलरी शाॅप में लाखों रुपए के जेवरात लूट कर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ भी हुई और एक अपराधी को गोली भी लगी। इसके बावजूद अपराधी भागने में कामयाब हो गए। अपराधी कोलकाता-दिल्ली हाइवे पर चार पहिया वाहन से भाग निकले। बंगाल पुलिस ने गिरिडीह एसपी को बताया कि अपराधी कार पर भाग रहे हैं। ऐसे में गिरिडीह एसपी को मामले में त्वरित कार्रवाई करने का पुलिस को निर्देश दिया। एसपी खुद घेराबंदी में जुटे रहे। गिरिडीह एसपी ने सबसे पहले डुमरी एसडीपीओ को टॉल प्लाजा की घेराबंदी करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस टोल पर आकर सभी गेट को बंद कर दिया। पुलिस अपराधियों के वाहन का इंतजार करने लगी, इस बीच एक हरे रंग की कार तेज रफ्तार से पहुंची और 18 नंबर टोल गेट को तोड़ते हुए बगोदर की तरफ भाग निकली। इस बीच एसपी दीपक शर्मा भी वहां पहुंच गए। इसके बाद एसपी ने तुरंत ही सरिया बगोदर पुलिस को मार्ग अवरुद्ध करने के निर्देश दिया। निर्देश पर बगोदर थाना प्रभारी ने गिरिडीह-हजारीबाग के बॉर्डर अटका में दोनों मार्ग पर ट्रक को खड़ा कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।
