निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सीकदारडीह ग्राम स्थित गौ माता मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा समारोह सह महायज्ञ मेला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से संस्कृतिक सह रंगमंच कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पिछले शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ ही गौ माता मंदिर परिसर में 21 कुंडीय महायज्ञ सह भागवत महापुराण कथा का आयोजन शुरू हुआ हैं। इस अवसर पर पर मेले का भी आयोजन हुआ है। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के महायज्ञ मेले में पहुंचने पर यज्ञ समिति की ओर से अंग वस्त्र प्रदान कर भव्य रूप से स्वागत किया गया।

इस सांस्कृतिक सह रंगमंच कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक झांकियां गीत नृत्य एवं सांस्कृतिक और पारंपरिक वेशभूषा के साथ धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन ने कहा की नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पबिया पंचायत स्थित सीकदारडीह ग्राम में गौ माता मंदिर परिसर में भव्य रूप से 21 कुंडीय महायज्ञ भागवत महापुराण कथा समारोह का आयोजन हुआ है। इस अवसर पर यज्ञ मेले का भी आयोजन हुआ हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति पूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन गौ माता मंदिर परिसर में यज्ञ कुंड की परिक्रमा और भागवत कथा समारोह में सम्मिलित होने के लिए पहुंच रहे हैं। पंडित संजय शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु जन भागवत कथा का आनंद उठा रहे है। आज इस यज्ञ स्थल में पहुंचकर कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रतिदिन इस यज्ञ मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है, इसके लिए यज्ञ समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद देता हूं। इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान में हम सभी को भाग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए अपने-अपने इच्छा शक्ति और यथाशक्ति के रूप सहयोग भी करना चाहिए। मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जन और यज्ञ समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *