धनबाद । अग्नीपथ योजना के खिलाफ विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का सोमवार की सुबह धनबाद में आंशिक असर दिखा। जगह जगह पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल उपद्रवियों पर नजर बनाए रखने के लिए तैनात है। वही धनबाद रेलवे स्टेशन को अभेद्य किला में तब्दील कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी मार्गों को बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतः विराम लगा हुआ है। स्टेशन रोड में एक साइकिल को भी जाने की पुलिस इजाजत नहीं दे रही है। हालांकि यात्रियों को स्टेशन की ओर पैदल जाने की इजाजत है। परंतु किसी भी वाहन का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। शहर में स्थित धनबाद रेल मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस बल की तैनाती है।

इसके अलावा लंबी दूरी वाली बसें सुबह में धनबाद से रवाना हुई है, जो बिहार और अन्य स्थानों के लिए जाती है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जिसके वजह से स्कूल बसों की आवाजाही नहीं के बराबर है। वही धनबाद कोर्ट में सामान्य दिनों की भांति काम होता दिखा। जबकि शहर के कई हिस्सों में ऑटो और छोटे वाहन बेधड़क चलते देखे गए हैं। भारत बंद के दौरान कई यात्रियों को स्टेशन से निकलकर पैदल जाते देखा गया।

वहीं कई लोग भारत बंद की घोषणा से ही अपने-अपने कार्यक्रम को तब्दील भी कर लिए हैं। जिसके वजह से काफी लोग अपने यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारत बंद को देखते हुए पूरे जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात की गई है। जो किसी भी उपद्रव से निपटने के लिए तैयार है।

वही कांग्रेस और वामपंथी पार्टी भी बंद की घोषणा में समर्थन दिया है। लेकिन कोयलांचल धनबाद में सुबह 9:00 बजे तक किसी भी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता सड़क पर नहीं देखा गया। सूचना है कि सोमवार की सुबह कुछ लोग धनबाद होकर हावड़ा को गुजरने वाली नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बाधित करने की मंशा लेकर धनबाद स्टेशन की ओर गए थे। लेकिन पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा को देखकर वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *