झरिया । रविवार की देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित एक पुराने जर्जर मकान के छत के रेलिंग का मलवा टूट कर सड़क पर गिरा गया । जिसकी चपेट में आकर होंडा शाइन बाइक संख्या jh 10 ce _ 1572 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । वहीं घटना में स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया । आपको बता दें कि रविवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद देर शाम पुराने जर्जर भवन का मलवा टूट कर नीचे सड़क पर गिर गया ।

जिससे मकान के नीचे स्थित सिद्धार्थ नामक कपड़े की दुकान का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया है । ज्ञात हो कि झरिया में काफी संख्या में पुराने जर्जर भवन हैं, जो बारिश होते ही टूट कर गिरने लगता है । लेकिन इसे लेकर जिला प्रशासन सुस्त है और कोई कार्यवाही नहीं करती है । जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि शायद जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *