अजय कुमार जीतू

कतरास । यह नजारा कोई तालाब का नही मुडीडीह कोलियरी के अंतर्गत हिलटॉप हाई राइज नामक आउट सोर्सिंग कम्पनी द्वारा ओ बी गिराने से 6/10 तेतुलमुड़ी बस्ती के मार्ग जल जमाव से आवागमन प्रभावित हो गया है। स्थानीय ग्रामीण नेता दिनेश पासवान ने बताया कि आज हुई हल्की वारिश में ही वर्षा की पानी जमा हो गया। उन्होंने प्रबंधन को पूर्व ही वारिश की पानी जमाव की आशंका व्यक्त की थी।उसके बाबजूद भी प्रबंधन ने कोई कारगर कदम नही उठाया।श्री पासवान ने कहा कि 24 घंटे के अंदर पानी की निकासी का कारगर उपाय नही करती है।ग्रामीण एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *