निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत गौ माता मंदिर परिसर, सीकदारडीह में 21 कुंडीय महालक्ष्मीयज्ञ सह भागवत कथा महापुराण के भव्य आयोजन हेतु कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। इस भव्य कलश यात्रा के साथ ही आज से 21 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ सह भागवत कथा महापुराण की शुरुआत हो गई हैं। बड़े ही धूमधाम पूर्वक गाजे बाजे के साथ भव्य रूप से गौ माता मंदिर परिसर सीकदारडीह से कलश यात्रा निकाली गई और धर्मपुर नदी घाट में पूरे वैदिक मंत्रोचार कर विधि विधान के साथ सभी कलश में जल भर गया तथा उसके उपरांत पुनः 21 कुंडिय महालक्ष्मी यज्ञ हेतु गौ माता मंदिर परिसर लाया गया। इस भव्य कलश यात्रा के दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल सभी श्रद्धालु जन के साथ भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए, कलश यात्रा में मुख्य कथावाचक पंडित संजय शास्त्री जी महाराज सम्मिलित रहे। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पबिया पंचायत स्थित सीकदारडीह गौ माता मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 सात दिवसीय दुख निवारण में मां सिद्धियात्री 21 कुंडिय महालक्ष्मी महायज्ञ सह भागवत महापुराण कथा के भव्य आयोजन हेतु आज भव्य रूप से पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ कलश यात्रा सु संपन्न हुई। सीकदारडीह यज्ञ समिति के तत्वाधान में गौ माता मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 सात दिवसीय दुख निवारण में मां सिद्धियात्री 21 कुंडिय महालक्ष्मी महायज्ञ सह भागवत महापुराण कथा का आयोजन हुआ हैं। आज इस उपलक्ष में बड़े ही धूमधाम के साथ भव्य और ऐतिहासिक रूप से भक्ति पूर्ण माहौल में कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय 21 कुंडिय महालक्ष्मी यज्ञ सह भागवत महा कथा पुराण का आगाज हो गया। सभी क्षेत्रवासियों और यज्ञ समिति के सदस्यों के सहयोग से ऐतिहासिक रूप से 21 कुंडिया महालक्ष्मी यज्ञ से भागवत महाकथा पुराण ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित संजय शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से हम सबों को भागवत कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। महायज्ञ हेतू बड़े ही भव्य रूप से यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन इस महायज्ञ एवं भागवत कथा पुराण में सम्मिलित होंगे। इसके लिए यज्ञ समिति के द्वारा तमाम तरह की तैयारियां की गई हैं। इस भव्य ऐतिहासिक महायज्ञ सह भागवत कथा का आयोजन होना हम सब सनातनियों के लिए बड़े ही गर्व की बात हैं और हम सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने यथाशक्ति के अनुरूप दान पुण्य का भी कार्य करना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
