सिंदरी । ब्रह्मऋषि कबड्डी सिंदरी बालिका टीम ने कोडरमा में आयोजित 17वी जूनियर झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर ब्रह्मऋषि कबड्डी द्वारा सिंदरी के कल्याण केंद्र में आज दिनांक 18/ 6/ 2022, दिन रविवार, संध्या 5:00 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धनबाद जिला महामंत्री श्रीमती बाँबी पाण्डे उपस्थित हो कर सभी बालिका खिलाड़ियों को जर्सी तथा भगवा गमछा पहना कर मिठाई खिलाकर द सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को और लगन लगाकर खेलने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि अगली बार ब्रह्मा ऋषि कबड्डी संघ सिन्द्री बालिका टीम प्रथम स्थान प्राप्त कर सिन्दरी का नाम रौशन करने का काम करेगी। उन्होंने ब्रह्मा ऋषि कबड्डी संघ के सचिव अंगद सिंह को धन्यवाद दिया की उन्होंने ने ही सभी खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन देकर आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।ये सत बालिका खेलाड़ी मदर टरेसा स्कुल के स्टुडेंट्स है एक बालिका लायंस पब्लिक स्कुल के लभली कुमारी स्टुडेंट है।
