भगतडीह । गायत्री शक्ति पीठ मंदिर बस्तकोला प्रांगण में, रविवार को लायंस क्लब ऑफ धनबाद ब्लैक डायमंड द्वारा 50 फलदार व छायादार पौध रोपण किया गया । इस दौरान लायंस क्लब के बी आर प्रामाणिक, परेश ठक्कर, एस प्रामाणिक , बादल सोनकर, यूएल दास, विनोद कुमार ठक्कर, वहीं गयात्री मंदिर के ज़िला मीडिया प्रभारी भूपेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी महिला प्रकोष्ठ के आरती शर्मा, ने कहा कि आये दिन सडक़ चौड़ीकरण के कारण पेड़ पौधे कट रहे हैं । जिससे पर्यवरण दूषित हो रहा हैं ।

इसलिए लायंस क्लब व गायत्री परिवार के लोगो ने पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का एक प्रयास किया है, मौक़े पर ममता सिंह, उमा शर्मा, नन्दनी देवी, कमला देवी, मीरा सिंह, गायत्री देवी , कमल किशोर दास आदि लोग मजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *