अजय कुमार जीतू
कतरास । सिजुआ 2 नo, सि जुआ स्टेडियम, पुराना श्याम बाजार, 7 नo, जोग ता शिव मंदिर, तुरिया पट्टी, जोगता 15 नंबर, जोग ता फायर प्रोजेक्ट सहित आसपास के इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मची हुई है, लगभग 15 दिनों से इन इलाकों में खाद कि पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है सि जुआ 2 नo स्तिथ मोटर कि चोरी कि बात सामने आ रही है । पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोग बिन पानी मछली की तरह छटपटा रहे हैं । लोगों में धीरे धीरे गुस्सा बढ़ रहा है, मोदी डीह कोलि यरी से इन इलाकों में जलापूर्ति कि जाती है अभी तक मोटर न लगने के कारण लोगों में उबाल देखा जा रहा है, लोग घेराव करने का मूड बना रहे हैं ।
