झरिया । यमराज रूपी हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचला युवक की मौत । शनिवार की दोपहर जोरापोखर थाना क्षेत्र के फुशबांग्ला मोड़ के समीप अज्ञात यमराज रूपी हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और फुशबंग्ला झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया । मृतक की पहचान भंवरा निवासी जगदंबा मेडिकल संचालक समीर मेहता के रूप में हुई है ।

वहीं स्थानीय लोगों के आक्रोशित होने पर तुरंत जोरापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया । वही आक्रोशित लोगों का कहना है कि दिन के समय में हाइवा उठा किसी भी भारी मालवाहक वाहन का परिचालन बंद किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *