झरिया । जम्मू कश्मीर के उधमपुर में इंडियन आर्मी सेना में तैनात धनबाद के बेटा मौत की खबर मिलते ही उनके घर जोड़ा पोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर में कोहराम मच गया । जीतपुर निवासी पूर्व टाटा कर्मचारी गजेंद्र सिंह का पुत्र आर्मी जवान प्रज्ञानंद सिंह उम्र 34 वर्ष की मौत की सूचना घर वालों को मिली सेना के कमांडेड आर के मंडल हवलदार देवाशीष नंदी शव को दिल्ली से रांची लेकर आए रांची में रामगढ़ के सेना के सूबेदार  शार्दुल सिंह ने 16 सदस्यों के जवानों के साथ  सेना की गाड़ी में तिरंगा में शव को लपेटकर जीतपुर लाये वहां से शव  को मुक्तिधाम मोहलबनी घाट लाकर उसे सलामी दी गई एवं प्रज्ञानंद सिंह को उनके 1 वर्षीय पुत्र अ्याश ने मुख्यअग्नि दी  ।

उसके बाद प्रज्ञानंद सिंह के भाई पुष्प नारायण सिंह ने बाकी विधि पुरी की मृतक की पत्नी निक्कू देवी, मां सुनैना देवी का रो- रो कर बुरा हाल है । मृतक दो माह पूर्व घर आया था । उसने 2012 में आर्मी जॉइन किया था । वह कहता था कि 4 वर्ष और करके नौकरी छोड़कर दूसरा काम करूंगा मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था, तीन भाई पुष्पनारायण सिंह मनोज सिंह मृतक प्रज्ञानंद सिंह थे । मुक्ति धाम में भारत माता की जयकारों से गूंज रहा था । बड़े भाई पुष्प नारायण सिंह भी आर्मी में है, जो पंजाब के अंबाला में पदस्थापित हैं । जबकि मंझला भाई मनोज कुमार सिंह कोल इंडिया के ईसीएल के मुगमा एरिया में कार्यरत हैं । मौके पर धनबाद से भाजपा सांसद प्रत्याशी ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण व झरिया वासी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *