झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के भालगड़ा 2 नम्बर चाणक के पास रहने वाले रंजीत ने गुरुवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार नामक व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से झूलकर आत्महत्या कर लिया, मृतक प्राइवेट कार चलने का काम करता था । वहीं मृतक के भाई राजू ने बताया कि कुछ समय पहले पत्नी के छोड़ जाने से रंजीत काफी परेशान रहता था । जिसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया था । वही रंजीत कुमार की शादी 7 वर्ष पूर्व हुई थी। जबकि कुछ समय पहले से ही रंजीत अपनी पत्नी के साथ नहीं रह रहा था । बताया जा रहा है कि पत्नी के छोड़ जाने से रंजीत कुमार डिप्रेशन में चला गया था । जिसको लेकर उसने पंखे से झूलकर आत्महत्या कर लिया है । मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। वहीं व्यक्ति के शव को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में है। जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *