लालटू मिठारी
बलियापुर । सिंदूरपुर, बाघमारा, घड़बड़, सावलापुर, छाताबाद, रघुनाथपुर, कुसमाटांड़, अलकडीहा, पलानी, धोखरा आदि गांव में चड़क पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने संजोत आयोजित किया। नहाए खाए के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा- अर्चना की। चड़क पूजा के अवसर पर शुक्रवार की रात विभिन्न गांव के शिव मंदिर प्रांगण में गाजन मेंला आयोजित होगा। वहीं शनिवार को भोक्ताघुरा धूमधाम से होगा।
