लालटू मिठारी
बलियापुर: भाजपा लोकसभा उम्मीदवार ढुल्लू महतो के पक्ष में गुरुवार को उनकी पत्नी सावित्री देवी ने बलियापुर कुम्भकार टोला में बैठक किया। उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो आपकी जनसमस्याओं को लोकसभा में उठाने का काम करेंगे। मोदी सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह,बेंगू ठाकुर,छन्दा देवी, मिठू पाल, रीता कुमारी,संपा मुखर्जी, उषा देवी, मीरा देवी, माधुरी देवी यमुना देवी, कविता, सैफाली, राधारानी,मिनोति,बासंती,झुम्पा आदि मौजूद थे।
