लालटू मिठारी
बलियापुर : उपायुक्त धनबाद के निदेशानुसार आज दिनांक 11 अप्रैल को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा बलियापुर प्रखंड सभागार में मनरेगा के तहत योजनाओं की समीक्षा बैठक किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान या पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य प्राप्त होने के बावजूद कुछ पंचायत में प्रगति शून्य है। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत कुल 354 कूप निर्मित किया जाना है। परंतु कुछ पंचायत में प्रगति बहुत ही धीमा है। इसके लिए 13 पंचायत सचिवों को स्पष्टीकरण करते हुए अगले एक सप्ताह में कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान तथा पुरानी योजनाओं जैसे दीदी बाड़ी आदि को पूर्ण होने के उपरांत मनरेगा सॉफ्टवेयर में बंद करने का निर्देश दिया गया। आधार आधारित मजदूरी भुगतान हेतु सभी मनरेगा मजदूरों के आधार कार्ड का बैंक से जोड़ने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा विशाल कुमार और पूजा वर्मा के अतिरिक्त सभी पंचायत सचिव और रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *