लालटू मिठारी
बलियापुर । शिवपुर गांव में संकट मोचन मंदिर निर्माण के स्थापना दिवस पर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी । मंदिर प्रांगण से माथे पर कलश लेकर सैकड़ो महिला व युवतियां दामोदर नदी किनारे पहुंची। कलश में पानी भरने के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। गांव के अंतिम छोर में स्थित पौराणिक बटेश्वर शिव मंदिर वासंती दुर्गा मंदिर, काली मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां पंडित श्यामल मुखर्जी व दुलाल चटर्जी ने पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना किया। कलश स्थापना के साथ ही तीन दिवसीय मारुति नंदन यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, जिप सदस्य उषा महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, हरे कृष्णा महतो, दिवाकर महतो, स्वप्न कुमार महतो समेत सैकड़ो थे। तीन दिवसीय मारुति नंदन यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष माधव बाउरी, सचिव कमल बाउरी, पशुपति महतो, उत्तम महतो, विकास बाउरी, राकेश बाउरी, शिव शंकर बाउरी, विश्वनाथ चटर्जी आदि काफी सक्रिय है। देर शाम को भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आसनसोल के कलाकारों ने भाग लिया।
