लालटू मिठारी
बलियापुर: बोर्ड मध्य विद्यालय व बालिका मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बलियापुर बाजार व अगल-बगल स्थान का भ्रमण कर लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। मौके पर सरिता कालिंदी, अजय सिन्हा, सीमा कुमारी, उषा कुमारी, अश्वनी घटवाल, पार्वती कुमारी, शीला कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, बसंती मेहता आदि मौजूद थे।
