लालटू मिठारी
बलियापुर । लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त धनबाद के अपर समाहर्ता सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार सोमवार को बलियापुर पहुंचे. समाहर्ता श्री कुमार ने इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के प्रस्तावित इंटरमीडिएट वज्रगृह का निरीक्षण किया. कुमार ने इस दौरान क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय करमाटांड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदकुईया, उर्दू मध्य विद्यालय सिंगियाटांड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोदीडीह व डीएवी पब्लिक स्कूल रांगामाटी के चिन्हित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता श्री कुमार के साथ बलियापुर के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा भी थे। उत्क्रमित उच्च विद्यालय करमाटांड़ में रैंप शौचालय पेयजल की स्थिति ठीक-ठाक पाई गई। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोदीडीह में रैंप को सीमेंटेड करने का निर्देश दिया गया। उर्दू मध्य विद्यालय सिंगियाटांड़ में शौचालय ठीक कर लिया गया था। पेयजल रैंप की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदकुईया में रैम का हैंडल लगा लिया गया था। अपर समाहर्ता श्री कुमार ने स्ट्रांग रूम में भारत निर्वाचन आयोग के वीनिर्दिष्ट मानक अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विशेष निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व निर्वाचन प्रभारी उपस्थित थे।
