लालटू मिठारी
बलियापुर । बलियापुर थाना अंतर्गत रांगामाटी क्रशर बस्ती निवासी रवि गोप की करीब 15 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलते ही बलियापुर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।मृतका उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगामाटी की छात्रा थी। मृतका के पिता दैनिक मजदूर है। पिता सहित अन्य परिजनों ने बताया की तीन चार दिनों से बीमार थी। फांसी क्यों लगाई पता नहीं। थाना प्रभारी आशीष भारती का कहना है कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद कुछ कहा जा सकता है।
