सिंदरी । विश्व रक्तदाता दिवस पर जन अधिकार मंच के द्वारा मदर टेरेसा स्कूल में विद्यार्थियों के बीच रक्तदान बिषय पर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें कुल 104 बच्चों ने भाग लिया । 50 बच्चों ने पेंटिंग एवं अन्य 54 बच्चों ने स्लोगन राइटिंग में हिस्सा लिया । निर्णायक कर्ता के रूप में आर्ट शिक्षक कृष्णा उपस्थित थे । इससेे पहले कार्यक्रम का आगाज मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीपप्रज्वलित कर किया ।

प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद ने मंच के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों के बीच इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंच की सराहना की। इस अवसर पर राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रक्तदाता रंजीत आचार्य को मंच एवं विधालय परिवार की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके आचार्य ने अभी तक 24 बार रक्तदान कर जरुरतमंदों की जान बचाई है । उन्होंने रक्तदान में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया ।

मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने रक्तदान से संबंधित भ्रांतियों के बारे में बताया और संस्था के रक्तदान -महादान के संकल्प को दोहराया। सौरभ सिंह ने रक्तदाता दिवस के महत्व को बताया और युवा वर्ग को रक्तदान के लिए तैयार रहने का आह्वान किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मदर टेरेसा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ समेत मंच के स्वयंसेवक देवनदंन सिंह, विक्रम सिंह, प्रभात श्रीवास्तव,दीपक तिवारी, अखिलेश सिंह, वासिद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *