अजय कुमार जीतू
धनबाद। 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर समाजिक संस्था समर्पण के धनबाद टीम के द्वारा चक्रवर्ती ब्लड बैंक धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l यह आयोजन संस्था की धनबाद जिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता चौहान ने आयोजित किया जिसमें कुल तीस (30) रक्तदाताओ ने रक्तदान किया एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता चौहान ने भी रक्तदान किया, और लोगों से अपील की इस नेक कार्य में लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले और किसी की जीवन को बचाने का अनमोल कार्य करे, संस्था के संस्थापक दिपेश कुमार चौहान ने बताया कि वो हर इंसान वास्तव जिंदगी के असली नायक हैं ।
जो रक्तदान कर जीवनदान देने का कार्य करते हैं
मौके पर मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश कुमार चौहान, जिला अध्यक्ष ललिता चौहान, अखिलेश कुमार सिंह, रणधीर सिंह, निरसा प्रखंड संरक्षक संजय चौहान,धनबाद ज़िले के सुप्रसिद्ध एडवोकेट राधेश्याम गोस्वामी, गौतम रवानी, शांतनु चक्रवर्ती अस्पताल प्रबंधन की ओर से रंजन सिन्हा, राजीव रंजन शमशाद अन्य सहित उपस्थित थे।
