अजय कुमार जीतू

कतरास । प्रचंड गर्मी के कारण जमुनिया जलापूर्ति योजना का पानी की आपूर्ति सातवें दिन बाधित रहने के कारण गुहीबांध के पुरुष – महिलाएं व बच्चे सभी अपने बर्तनों को लेकर कार्यालय गेट पर पानी मांगने लगे! वही निगम के अधिकारियों को खरी-खोटी भी जनता सुनाने से बाज नहीं आए ,इस आंदोलन का नेतृत्व करता कांग्रेस नेत्री कमला कुमारी ने बताया कि इस प्रचंड गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटक रहे पयासी जनता और निगम के अधिकारी एसी रूम में हवा खा रहे हैं ,यह कहां कहां तक जायज है ।

जिस बच्चे के हाथों में किताब और कापी होनी चाहिए आज इस भीषण गर्मी में वे बाल्टी, डेगची लेकर पानी की तलास मे चल रहे है,प्रदर्शन में सरिता देवी, गुड़िया देवी, इकबाल अंसारी, जावेद कुरैशी ,असलम सिद्दिकी, फौलाद खान, , अफताब सिद्दिकी, इमरान खान, जमीला खातुन, नाजिमा खातुन, गुल्फसा खान, साहिदा खान, निखित प्रवीण आदि अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *