लालटू मिठारी
बलियापुर । पहाड़पुर शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने विवाह भवन सह चारदीवारी का उद्घाटन किया। उक्त विवाह भवन सह चारदीवारी विधायक मद से बना है। तारा देवी ने कहा कि क्षेत्र में विकास का कार्य जोरों पर चल रहा है जो भी अधुरा कार्य है। वह जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर विधायक की बेटी डॉ निशी महतो, पुत्र प्रशांत महतो, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, निताई रजवार, मुखिया दिलीप कुमार महतो, अरूण महतो, अर्जुन महतो, पंसस दिवाकर महतो, मकरू प्रसाद महतो, नारायण महतो, सुरेश महतो, राजू महतो, मुक्तेश्वर महतो, बलदेव महतो, विकास महतो, परेश महतो, मदन महतो आदि मौजूद थे।
