लालटू मिठारी
बलियापुर: कुसमाटांड़ हरिजन टोला में शुक्रवार को बलियापुर पुलिस ने 40 वर्षीय सुखलाल टुडू का शव बरामद किया। मृतक घोंघाबाद गांव का रहने वाला था। वह अपने ससुराल कुसमाटांड़ आया हुआ था। लोगों ने कुएं के अंदर फांसी के सहारे लटकते हुए थे। लोगों ने इसकी सूचना मुखिया अंजना कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो, पूर्व मुखिया मधुसूदन मोदक को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पत्नी अंजना देवी, 12 वर्षीय पुत्री व 9 वर्षीय पुत्र हैं।
