अजय कुमार जीतू

कतरास ।बीसीसीएल एरिया 04 के रामकनाली कोलियरी फिल्टर प्लांट में सेंधमारी कर हथियार बंद अपराधियों ने तीन कर्मियों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख का केबल चुरा लिए है । जानकारी के मुताबिक 15 से 20 की संख्या में आये हथियार बंध अपराधियों ने फिलटर प्लांट में घुसकर कर्मियों को एक कमरे में बंद कर कर लूट की घटना को अंजाम दिया।वहीं लूट की इस घटना से इलाके में जलापूर्ति पुरी तरह बाधित है। जिससे करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हैं।

अपराधियों के जाने के बाद बंधक बने कर्मियों ने किसी तरह घटना की सूचना स्थानीय प्रबंधक को दी। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है की गश्ती दल के पहुँच जाने से एक बड़ी घटना होने से बच गई । उन्होंने कहा की मामले की जाँच चल रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *