धनबाद । शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी मार्केट के समीप में चोरों ने बुधवार-गुरुवार देर रात एक ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया। जहां से लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ करते हुए चोर फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्री बालाजी आर्नामेंट्स में चोरों ने बीती रात लाखों के गहने और नगद रुपए लेकर चंपत हो गए हैं । जिसके बाद दुकान संचालक ने मामले की सूचना सरायढेला पुलिस को दी है। वहीं सरायढेला पुलिस ने आकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *