लालटू मिठारी
बलियापुर । महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शिवरात्रि पर्व के संजोत के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने नहाए खाए के साथ भगवान शिव की पूजा की। शिवरात्रि के मौके पर बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न गांव में स्थित शिवालयों की साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य जोरों पर की जा रही है। वहीं क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों को आकर्षक लाइट से सुसज्जित किया जाने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को बलियापुर स्थित शिव मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की बारात की झांकी निकाली जाएगी।
