कुमार अजय
जोगता के मोदीडीह कोल डंप में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोली बम
कतरास । जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह कोल डंप में मैनुवाल लोडिंग की मांग को लेकर एटक के बैनर तले ( बाघमारा विधायक ) समर्थक का आज दूसरे दिन चल रहे चक्का जाम के दौरान शुक्रवार की दोपहर दर्जन राउंड गोली व 2 से अधिक बम चलने से कोल डंप क्षेत्र में भगदड़ मचने का मामला प्रकाश में आया है । घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । लोग इधर उधर भागने लगे,घटना के बाद पुलिस वाहनों की जांच शुरू कर मुख्य मार्ग से गुजरने वालो की जांच करते दिखे,बताया जा रहा है कि बाघमारा विधायक व झामुमो के चौहान गुट समर्थकों के बीच सुबह से ही कई बार हल्की नोक झोंक के बाद अंततः 5 राउंड गोली व 2 बम चलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गयी,घटना के बाद क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के बाद पुलिस के संरक्षण में लोड गाड़ियों को डंप से बाहर निकाला गाय। घटना स्थल पर जोगता, लोयाबाद, तेतुलमारी, ईस्ट बसूरिया के अलावे कई थाना ओ पी की पुलिस बल तैनात दिखी। घटना के बाद धरना के लिये बने टेंट उपद्रवियों ने तोड़ कर गिरा दिया। सूत्रों ने बताया कि विधायक समर्थक एटक के बैनर तले प्रकाश वर्मा / राजाराम यादव के नेतृत्व में धरना दे रहे थे, जबकि चक्का जाम / धरना का विरोध हरेन्द्र चौहान के समर्थक जे एम एम का झंडा लेकर विधायक ढुलू महतो मुर्दाबाद हरेन्द्र चौहान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। घटना के बाद पुलिस को एक सुतली बम व खोखा मिलने की बात सामने आ रही है।
