लालटू मिठारी

बलियापुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर  गुरुवार को बीबीएम इंटर कॉलेज आनंद सभागार में  में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉक्टर सीमा सिंह ने महिला दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि महिलाएं सशक्त होने से पूरा  परिवार गांव समाज एवं देश भी सशक्त होता है। उन्होंने आगे कहा की कृषि में असीम संभावनाएं हैं। कृषि विविधताओं से ही कृषि परिदृश्य में परिवर्तन किया जा सकता है। वही प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो व प्रो वरुण सरकार ने महिलाओं को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने की जरूरत बताया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के संजय कुमार, प्रो अनिता कुमारी, सुनील महतो, छात्रा वर्षा कुमारी आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *