अजय कुमार जीतू
कतरास । बी सी सी एल के कतरास क्षेत्रीय प्रबंधन ने 3 मृत कर्मी के आश्रित को नियुक्ति पत्र दिया। महाप्रबंधक ए के सिंह ने नियुक्ति पत्र देते हुई तीनो को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की हिदायत दी। नियुक्ति पत्र ओमकार नाथ दुबे व विवेक कुमार को बरोरा क्षेत्र व दुलारी देवी को कतरास क्षेत्र में कार्य करने के लिये नियुक्ति पत्र दिया गया।
नियुक्ति पत्र देने के अवसर पर कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक कल्याण ( मुख्यालय ) आहुति स्वाइन, कतरास महाप्रबंधक अरुण कुमार सिंह,क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधन सुरेन्द्र भूषण,सीनियर मैनेजर कार्मिक निर्मला किरण ,उप प्रबंधक किरण नायक,कार्यालय अधीक्षक दिनेश चंद्र पांडेय व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
