अजय कुमार जीतू

कतरास । धनबाद की धरती पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खिरु महतो को बिहार प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर जदयू नेता सह पुर्व जिला परिषद् सदस्य सुभाष राय ने श्री महतो को बुके देकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सुभाष राय ने कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो को बिहार से राज्यसभा सदस्य बनाकर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक कार्य किया है।
आज तक किसी भी पार्टी ने कोई भी झारखंडी को दूसरे राज्य से राज्यसभा में भेजने का काम नहीं किया है।
इस निर्णय से गांव -गरीब, मजदूर- किसान,छात्र-नौजवानों के बीच जदयू पार्टी मजबूत होगा और आने वाले विधानसभा में जदयू के सदस्यों का आवाज सदन में गूंजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *