अजय कुमार जीतू

कतरास। सिनेमा रोड काली मंदिर स्थित टाइल्स मार्बल के दुकानदार नीतू केडिया के छाताबाद स्थित गोदाम से टाइल्स की चोरी रविवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे की जा रही थी। चोरी की गुप्त सुचना कतरास पुलिस को मिली इसके बाद पेट्रोलिंग वाहन गश्ती करते घटनास्थल पहुंची तो चोर भाग गए। पुलिस ने घटना की सूचना तुरंत नीतू केडिया के मोबाइल नंबर पर दी। जिसके बाद उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई।

नीतू केडिया ने छाताबाद स्थित अपने गोदाम में गया तो उन्हें पता चला कि उनके गोदाम का सीसीटीवी कैमरा बंद थी और लाइट भी काट दी गई थी. लगभग 20-25 हजार रुपये की टाइल्स चोरी हुई है। पुलिस ने उक्त चोरी किए गए टाइल्स को चोरी किए गए स्थान से कुछ दूरी पर एक कमरे से बरामद कर लिया और जब्त कर थाना ले आया। घटना की लिखित शिकायत भुक्तभोगी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो व्यक्ति इमामुल अंसारी व मो बंटी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *