लालटू मिठारी
बलियापुर । सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, मुखिया रंगा किस्कू ने रविवार को हरहरी में सरकारी तालाब का जिर्णोद्धार का शिलान्यास किया। उक्त तालाब लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद की ओर किया जा रहा है। विधायक की पत्नी तारा देवी ने कहा कि भीषण जलसंकट को देखते हुए विभिन्न गांवों में तालाब का जिर्णोद्धार किया जा रहा है। ताकि जल संचय रहेगा। आसपास के इलाकों के लोगों को फायदा होगा। जिप सदस्य उषा महतो ने कहा कि उक्त तालाब का जिर्णोद्धार होने से यहां के लोगों को लाभ मिलेगा। मौके पर संतलाल प्रमाणिक, मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, पंसस सकोती मुर्मू , मुखिया प्रतिनिधि सुबोध किस्कू, सुरेन्द्र मुर्मू, धर्मेन्द्र महतो, राजीव महतो, विवेक महतो, डब्ल्यू महतो, ओमप्रकाश महतो, राजन महतो, राज दास, प्रकाश महतो,जकड़ा मुर्मू, समाय मुर्मू, ओबीलाल हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
