सिन्दरी। रोहड़ाबांध 7 लेक बस्ती निवासी सुरेश मोदक का घर पिछले दिनों 29 फरवरी को शॉर्ट सर्किट से जल गया था। आज सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी ने उनके आवास पहुंच कर परिजनों से मिली। उन्होंने तत्काल झरिया CO से फोन पर वार्ता कर पीड़ित को मुआवजा देने का निर्देश दिया। ततपश्चात घटना की जानकारी ली एवं हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिया। मौके पर भाजपा नेता संतलाल प्रमाणिक, बलियापुर पश्चिमी मंडल मण्डल अध्यक्ष मंटू रवानी, अरविंद खत्री, विजय सिंह, धीरज सिंह, लता झा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
