लालटू मिठारी

बलियापुर । इडी द्वारा हेमंत सोरेन को फंसाए जाने के खिलाफ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूरजकांत सोरेन के नेतृत्व में दाड़दाहा आदिवासी गांव में न्याय यात्रा निकाला। ईडी व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छुटेगा के नारे लगा रहे थे। झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महावीर महतो ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आलोचना की। ईडी का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। इससे पूरे झारखंड प्रदेश की जनता केन्द्र सरकार के खिलाफ नाराजगी है।

कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीति के कारण मंहगाई की मार से आम जनता परेशान हैं। आनेवाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। हर पंचायत में न्याय मार्च निकालने का निर्णय लिया। मौके पर ईश्वर मरांडी, निर्मल रजवार, विकास दास, लक्ष्मीनारायण महतो, राजेंद्र हेम्ब्रम, बलदेव सोरेन, ओपीन मुर्मू, त्रिलोचन महतो, लालमोहन महतो, सुदाम रजवार, सुनील मुर्मू, संतोष महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *