लालटू मिठरी की रिपोर्ट
बलियापुर । मुकुंदा हरि मंदिर प्रांगण में मंगलवार को आदिवासी कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक परीक्षित महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मोर्चा द्वारा 25 फरवरी को रांची में आहुत कुड़मी हुंकार महारैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मोर्चा के महासचिव राजू महतो, बबलू महतो, मुक्तेश्वर महतो, गौतम महतो, शिवनारायण, मनीष महतो, संजय महतो, अर्जुन महतो आदि थे।
