लालटू मिठारी की रिपोर्ट
बलियापुर । मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना अभियान के प्रथम दिन मंगलवार को बलियापुर प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की योग्य लाभुको से आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के आवेदन भी प्राप्त किए गए। अभियान के प्रथम दिन कुल 802 मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभिन्न पंचायतो में आयोजित शिविर में प्राधिकृत कर्मियों, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएलओ आदि द्वारा आवेदन संग्रह किया गया। बलियापुर के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने इस दौरान सतत अनुश्रवण करते हुए शाम 5 बजे इसकी समीक्षा बैठक कर सत प्रतिशत योग्य लाभुको को आच्छादित करने के संबंध में प्रचार प्रसार एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
