धनबाद । शहर के सदर थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने युवती से ढाई लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गई। जिसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रीति कुमारी नामक युवती हीरापुर के एसबीआई से पैसा निकाल कर अपने घर ऑफिर्स कॉलोनी जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने युवती से धनबाद क्लब के समीप में रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जबकि युवती के अनुसार बेग में 2.50 लाख रुपए, 2 एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल फ़ोन था। बताया जा रहा है कि युवती के घर मे शादी था। जिसके लिए वह बैंक से रुपए निकाल कर जा रही थी। वही युवती ने मामले की लिखित शिकायत धनबाद थाना में कर दिया है।
