धनबाद । जिले महुदा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त किया है। छापेमारी में कुल 198 लीटर शराब बरामद हुआ है जिसका बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि महुदा के छोटू महतो नामक व्यक्ति के आवास में नकली विदेशी शराब का कारोबार चल रहा है। जिसको लेकर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। हलांकी छापेमारी की भनक के बाद छोटू माहतो भागने में कामयाब रहा। विभाग के द्वारा उनके बंद आवास का ताला तोड कर छानबीन की गयी जिसमें छत के छोटे से मुहाने में 22 पेटी नकली शराब रखा हुआ था जिसे उत्पाद विभाग ने जप्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ न्यायलय में मामला दर्ज करवा कर आगे करवाई में जुट गई है।
