लालटू मिठारी
बलियापुर । डीसी के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना की पंचायतवार शिविर आयोजन की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। इस योजना अंतर्गत 50-60 वर्ष आयु वर्ग के महिलाओं अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के योग्य लाभुकों को शत प्रतिशत आच्छादित किया जाना है। बलियापुर प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक 12 बजे से लेकर 4 बजे तक विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में सभी मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।
