लालटू मिठारी
बलियापुर । जमीनी विवाद को ले सोमवार को गुलुडीह शिव मंदिर के पास दो गुटों में हुई मारपीट में गुलुडीह निवासी राहुल मोदक घायल हो गया। घायल मोदक ने बलियापुर थाना में लिखित शिकायत कर गांव के ही स्वरूप मोदक, सुनील मोदक, परिमल मोदक,बेनीलाल मोदक पर मारपीट कर घायल करने,सोने का चैन छीनने, 20 हजार रुपए पॉकेट से छीन लेने व जान से मारने का धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। घायल का कहना कि जमीन नापी के लिए चारों युवकों से पुछने गये थे। इसी बीच चारों युवकों ने घटना को अंजाम दिया।
