झरिया । सोमवार की देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के नई दुनिया में इटली विक्रेता का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वहीं मृतक की पहचान दालपट्टी निवासी लगभग 25 वर्षीय युवक अमित के रूप में हुई है । घटना की सूचना मिलते हैं काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए । स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी झरिया थाना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
