अजय कुमार जीतू

कतरास । बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के कर्तव्य महिला समिति ने शनिवार को सिनीडीह स्थित गेस्ट हाउस में एक सादे समारोह आयोजित कर प्रशिक्षित गरीब लड़की नीलम कुमारी को सिलाई मशीन भेंट की. समारोह को संबोधित करते हुए महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती बबीता मित्तल ने कहा कि समिति हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है.

उन्होंने कहा कि करोना काल में भी समिति द्वारा कई सामाजिक कार्य किये गये. सिलाई मशीन से युवती अब स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेगी. मौके पर श्रीमती मणी माला मोदी,श्रीमती चन्द्राणी बक्शी, श्रीमती अर्पणा शरण, श्रीमती सुनीता कुमार, श्रीमती पार्वती भारती, श्रीमती मधु, प्रशिक्षक भारती देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *