अजय कुमार जीतू
कतरास । जोगता नागरिक संघ के बैनर तले 11 सूत्री मांगो को लेकर आज रामावतार आउटसोर्सिंग कंपनी के मुख्य मार्ग पर धरना देकर कंपनी के ट्रांसपोर्टिंग कार्य को बाधित कर दिया। धरना और आंदोलन को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता सह राकोमयु के संयुक्त महामंत्री अशोक लाल ने अपना समर्थन देकर स्थानीय युवा बेरोजगारों एवम ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया।अपने वक्तव्य में अशोक लाल ने कहा कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार से वंचित किया गया और प्रदूषण की रोकथाम हेतु अगर कोई कारगर कदम कंपनी नही उठाती है तो कंपनी का चक्का जाम कर देंगे और एक चटांक भी कोयला उठाने नही देंगे।
हालांकि हमारा आंदोलन गांधी वादी तरीकों से होता है मगर जरूरत पड़ी तो हम सुभाष चंद्र बोस भी बन सकते है।धरना के पश्चात रामावतार आउटसोर्सिंग के प्रबंधन और ग्रामीणों की उपस्थिति में वार्ता हुई और सभी शर्तों को मानते हुए प्रबंधन ने अस्वस्त किया की बहुत जल्द ग्रामीणों को रोजगार और प्रदूषण के रोकथाम हेतु कारगर कदम उठाए जाएंगे,तब धरना को समाप्त किया गया।कार्यक्रम में जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज सिन्हा पलटू,निर्मल मल्लाह,सुरेश लाल,नीलम,बलविंदर कौर,श्रीधर पांडे,शकीला,रीता देवी,गायत्री देवी,मुशर्रत खातून सहित ग्रामीण मौजूद थे।
