बलियापुर । बलियापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत के कादा कुलही निवासी 26 वर्षीय किरण देवी की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वहीं मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बीती रात लगभग 12 बजे किरण देवी को जलाकर मार दिया । मृतिका किरण देवी की बहनों कहना है कि पति देवेंद्र कर्मकार सास जोशना देवी एवं चाचा ससुर शंकर कर्मकार एक साजिश के तहत जलाकर मार दिया, हालांकि मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है ।
वही मृतिका के बहनों का कहना है कि पति देवेंन कर्मकार अक्सर ही शराब का सेवन किया करते थे एवं अक्सर उनकी बहन के साथ मारपीट किया करते थे । इसके लिए कई बार पंचायती भी हो चुकी है साथ ही बहनों का आरोप है कि मृतिका के चाचा ससुर शंकर कर्मकार की बुरी नजर उनकी बहन पर हमेशा से रही है अक्सर उनके पति के अनुपस्थिति में घर आकर अश्लील बातें किया करते थे साथ ही साथ अपने पति को छोड़ देने की बातें भी किया करते थे।
साथ ही साथ मृतिका के वाहनों का आरोप है कि घटना घट जाने के कई घंटों बाद जानकारी दी गई इस दौरान स्थानीय पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई जिसे संदेश की स्थिति उत्पन्न हो रही है ऐसे में हत्या की आशंका जताया जा रहा है वही जानकारी मिलते ही बलियापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई फिलहाल शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एसएन एमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया बलियापुर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति देवेन कर्मकार को पूछताछ के लिए बलियापुर थाना ले आई है।
